- अंडर 17 और अंडर 19 के मुकाबले किए गए आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में सोमवार को खेले गए अंडर 17 और 19 आयु वर्ग के जिला स्तरीय मुकाबलों में बॉक्सिंग के विभिन्न आयु वर्ग के मुकाबलों में बालिकाओं ने दम दिखाते हुए अगले दौर में प्रवेश किया। इसके अलावा बालक वर्ग के खिलाड़ियों ने बेसबॉल और सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में जीत दर्ज करते हुए अगले दौर में जगह बनाई।
खेलों कि बात करें तो बॉक्सिंग के अंडर 17 में माइनस 42, 44, 46, 48, 50, 52, 54, 57, 60, 63, 66, 70, 75, 80 किग्रा भारवर्ग और प्लस 80 किग्रा भारवर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए। वहीं, अंडर 19 में माइनस 54, 60, और 64 किग्रा भारवर्ग के मुकाबले खेले गए।
अंडर 17 में माइनस 42 किग्रा भारवर्ग में नंदिनी (गंभीरा पब्लिक स्कूल) ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं दूसरे पर सृष्टि (डीएवी) रहीं। माइनस 44 में हंशिका (डीएवी) और वंशिका शर्मा (केवीएम) ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। माइनस 46 किग्रा में मानसी (रावल कॉन्वेंट स्कूल) ने बाजी मारी।
माइनस 48 में प्रेरणा दे (सेंट मेरी) और हिमानी (बीविएन) पहले और दूसरे स्थान पर रहे जबकि माइनस 50 में आशी वत्स (एपीएस) ने जीत दर्ज की। वहीं माइनस 52 में सृष्टि (आरसीएसएसएस) ने जीत हासिल की और हिमांशी (केवीएम) दूसरे स्थान पर रहीं। माइनस 54 भारवर्ग में परी कुमारी (बीविएन) ने पहला और कायरा (एपीएस) ने दूसरा स्थान हासिल किया।
माइनस 57 के भार वर्ग में डीपीएस से तन्वी ने बाजी मारी। वहीं, माइनस 60 और 63 किग्रा भारवर्ग में कनक (ईसीएस) और अदिति (सीसीएस) ने अपने मुकाबले जीते। वहीं माइनस 66 और 70 किग्रा में मंशा (डीपीएस) और संतोष (बीविएन) विजेता बनीं। इसके अलावा माइनस 75 भारवर्ग में अनन्या (एसआरएसआईएस) ने विजेता बनकर अगले दौर में प्रवेश किया जबकि प्लस 80 किग्रा भारवर्ग में अंशिका गुप्ता (एमडबल्यूएस) ने जीत हासिल की।
वहीं बात करें अंडर 19 कि तो माइनस 54 मोना कुकरेजा (डीसीएसएसएस), 60 से आशी और 64 से जसप्रीत कौर (डीपीएस) अपने-अपने मुकाबले जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया।
बेसबॉल के अंडर 19 आयु वर्ग में मॉर्डन पब्लिक स्कूल (एमपीएस) की टीम ने बाजी मारी। वहीं, शिवनादर और अशोक मेमोरियल स्कूल (एपीएस) दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, अंडर 17 में एपीएस की टीम विजेता बनी जबकि दूसरा और तीसरा स्थान एमपीएस और कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल (सीसीएस) ने हासिल किया।
सॉफ्टबॉल के अंडर 19 आयु वर्ग में एमपीएस ने जीत दर्ज की जबकि एपीएस और सीसीएस की टीमें दूसरे और तीसरे पायदान पर रहीं। वहीं, अंडर 17 में एपीएस ने बाजी मारी दूसरे स्थान पर सेंट पीटर्स की टीम रही। तीसरा स्थान होमर्टन ग्रामर की टीम ने हासिल किया।