फरीदाबाद। अरावली में गांव अनंगपुर के पास कृत्रिम झील में मिले दो युवकों के शव कि मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में सामने आया है कि दोनों युवकों की मौत डूबने से ही हुई थी। हालांकि मृतकों के परिजनों ने उनके दोस्तों के खिलाफ हत्या का शक जाहिर करते हुए मामला दर्ज करवाया था।
पुलिस ने मृतकों के दोस्तों के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर रखा है। अभी तक पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी जांच के बाद ही गिरफ्तारी की जाएगी। शनिवार देर रात शिव दुर्गा विहार लक्कड़पुर निवासी पंकज तिवारी और कुलदीप सिंह की कृत्रिम झील में डूबने से मौत हो गई थी। रविवार को दोनों के शव झील में मिले थे। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को दे दिए थे। सोमवार को इसकी रिपोर्ट आई है।