फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पिकअप की टक्कर से युवक के दोनों पैर टूटे, चालक पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गौंछी में बिजली का खंभा तोड़ते हुए सड़क किनारे खड़ी कार से टकराई पिकअप
विज्ञापन

घायल के सिर और जबड़े में भी गंभीर चोटें
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गौंछी में पिकअप की टक्कर से निजी कंपनी में काम करने वाला 31 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके दोनों पैर टूट गए और जबड़े व सिर में भी गंभीर चोटें आईं। घायल की शिकायत पर मुजेसर थाना पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 22 अक्तूबर को घायल के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिली थी। उस समय डॉक्टर ने उसे बयान देने के लिए अनफिट बताया था। 23 अक्तूबर को डॉक्टर ने उसे बयान देने के लिए फिट घोषित किया, जिसके बाद पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया।
विज्ञापन


जीवन नगर पार्ट-1 निवासी पुनीत भारद्वाज ने पुलिस को बताया कि 19 अक्तूबर की रात करीब 11 बजे वह बल्लभगढ़ से अपने घर लौट रहा था। गौंछी की तरफ जाते समय वह दुकान से घर का सामान लेकर पैदल जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद पिकअप बिजली के खंभे को तोड़ते हुए सड़क किनारे खड़ी कार से टकरा गई। हादसे के बाद राहगीरों ने घायल को सड़क किनारे पहुंचाया और उसके घर सूचना दी। इसके बाद उसका भांजा जतिन शर्मा मौके पर पहुंचा और सेक्टर-16ए के अस्पताल में भर्ती कराया। पुनीत के अनुसार, हादसे में उसका मोबाइल भी मौके पर गिर गया था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि ने 23 अक्तूबर को पिकअप चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें