श्री राधे मित्र मंडल की ओर से धार्मिक यात्रा का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। श्री राधे मित्र मंडल की ओर से नंदगांव और बरसाना की धार्मिक यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ फरीदाबाद के औषधि नियंत्रक अधिकारी संदीप गहलान ने किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाने के लिए मंडल के सदस्यों की सराहना की।
मंडल के प्रधान मोहित कुमार गुप्ता ने बताया कि धार्मिक यात्राओं के क्रम को आगे बढ़ाते हुए एक बार फिर नंदगांव और बरसाना की यात्रा आयोजित की गई है। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाना और उन्हें भक्ति से जोड़ना है। कार्यक्रम में राकेश कुमार गुप्ता, हरिकिशन मंगला, अभिषेक गर्ग, मनीष गोयल, राजीव शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।