फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हत्या कर झाड़ियों में फेंका का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्दन पर मिले चोट के निशान , पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नवीन नगर में दुर्गा बिल्डर के पास झाड़ियों में शुक्रवार की सुबह 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच की। शव करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। अधेड़ की गर्दन पर चोट के निशान होने के चलते पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई है। पल्ला थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम व पहचान के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम के माध्यम से नवीन नगर चौकी को झाड़ियों में एक शव पड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची टीम की प्राथमिक जांच में शव करीब दो दिन पुराना होने का पता चला। शव किसी अधेड़ का था। जांच में उसके गले पर चोट के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया गया होगा। शव की पहचान के लिए आस-पास के लोगों को बुलाया गया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। नवीन नगर चौकी इंचार्ज कृपाराम ने बताया कि सड़क के किनारे चौड़ा ग्राउंड होने की वजह से बच्चे आए दिन यहां खेलते हैं। यह पर लोग आते-जाते रहते हैं। आशंका है कि हत्या कर बाहर से लाकर यहां शव फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें