फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: श्रद्धा और हर्षोल्लास से मनाया भगवान महावीर का जन्मोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। सेक्टर-16 स्थित जैन उपाश्रय में शनिवार को पर्युषण पर्व के पांचवें दिन भगवान महावीर का जन्मोत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आत्मानंद जैन सभा की ओर से आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया। सुबह 10 बजे शुरू हुआ कार्यक्रम दोपहर करीब एक बजे तक चला। इस दौरान उपाश्रय परिसर भक्तिमय रहा।


कार्यक्रम में भगवान महावीर के जीवन और उनके उपदेशों को याद किया गया। इस दौरान उनकी माता रानी त्रिशला द्वारा भगवान महावीर के जन्म से पूर्व देखे गए चौदह शुभ स्वप्नों का भावपूर्ण वर्णन किया गया। श्रद्धालुओं को इन स्वप्नों के धार्मिक महत्व की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान महावीर के अहिंसा, सत्य, संयम, त्याग और अपरिग्रह के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में राजकुमार जैन, राहुल जैन, एलसी मेहता, परवीन राका, राजेंद्र कुमार जैन समेत समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें