फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वाहन की टक्कर से बाइक टैक्सी चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक पर पीछे बैठा यात्री गंभीर रूप से घायल, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दिल्ली-फरीदाबाद मार्ग पर सराय मेट्रो स्टेशन के सामने फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक टैक्सी चालक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान बुलंदशहर, यूपी के गांव दौलतपुर खुर्द निवासी हरि ओम सिंह (48) के रूप में हुई है।
सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर 29 सितंबर को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मृतक के छोटे भाई हरविन्द्र ने पुलिस को बताया कि सोमवार देर रात उन्हें हरि ओम के एक्सीडेंट होने और बीके अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिली। परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि हरि ओम बाइक पर अनंगपुर निवासी मोहित भड़ाना को दिल्ली से फरीदाबाद छोड़ने आ रहे थे। जैसे ही बाइक सराय मेट्रो स्टेशन के सामने फ्लाईओवर पर पहुंची, तभी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने हरि ओम को बीके अस्पताल और मोहित को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हरि ओम को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल यात्री मोहित की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

पत्नी टीबी की लास्ट स्टेज में, छिना जिंदगी का सहारा

हरि ओम की मौत ने उस परिवार का सहारा छीन लिया, जिसमें वह अकेले कमाने वाले सदस्य थे। गांव में रोजगार नहीं मिलने के कारण वह नोएडा के चार मूर्ति क्षेत्र में किराये के कमरे में अकेले रहते थे। दिन-रात बाइक टैक्सी चलाकर होने वाली कमाई से गांव में रह रहे पत्नी और बच्चों का खर्च उठाते थे। उनकी पत्नी बालूदेवी पिछले चार वर्षों से टीबी की गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं और उनकी हालत लास्ट स्टेज में है। ऐसे में हरि ओम ही पत्नी के इलाज और परिवार के रोजमर्रा के खर्च का मुख्य सहारा थे। हरि ओम पर बीमार पत्नी के साथ दो बच्चों की जिम्मेदारी भी थी। उनका 12 वर्षीय बेटा सातवीं कक्षा और 14 वर्षीय बेटी आठवीं कक्षा में पढ़ रही है। पिता की मौत की खबर से दोनों बच्चों और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

वर्जन
शव का पंचनामा भरकर बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। - यशपाल, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें