फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सड़क हादसे में बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। दिल्ली ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार युवक को सराय टोल पार करने के बाद ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गया। इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी गाड़ी उसका हाथ कुचलते हुए निकल गई।
विज्ञापन

हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना 8 सितंबर रात करीब 10:30 बजे की है। घायल के भाई की शिकायत पर सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने 28 सितंबर को दोनों अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायतकर्ता लक्ष्मण यादव ने बताया कि आठ सितंबर को उन्हें भाई प्रदुमन यादव के सड़क हादसे में घायल होने की सूचना मिली। वह सराय मेट्रो स्टेशन से आगे दिल्ली रोड पर पहुंचे तो एंबुलेंस मौके पर थी। प्रदुमन को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि दोनों वाहनों के नंबर के आधार पर उनके चालकों की पहचान शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें