फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कैंटर से टकराई बाइक, दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-37 के पास हुआ हादसा, सराय ख्वाजा थाने में एफआईआर दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सोमवार को सेक्टर-37 के पास एक बाइक आगे चल रहे कैंटर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की पहचान बृजेश कुशवाह और अमर सिंह मूल निवासी देवरिया (यूपी) के रूप में हुई है। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से भाग गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजन मंगलवार तक देवरिया से यहां पहुंचेंगे। इसके बाद शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन


हादसे में जान गंवाने वाले दोनों लोग फरीदाबाद के करनेरा गांव में रह रहे थे। बृजेश अपने परिवार के साथ रहते थे, जबकि अमर सिंह किराये पर कमरा लेकर अकेले रहते थे। बृजेश की पत्नी अपने बच्चों के साथ एक रिश्तेदार की शादी में गांव गई हुई हैंं। बृजेश और अमर सिंह सेक्टर-83 (नोएडा) स्थित रिचा ग्लोबल एक्सपोर्ट कंपनी में काम करते थे। कैंटर दिल्ली से मुंबई की ओर से जा रहा था। ये लोग किसी काम से पहले पलवल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों लोगों के पर्स से मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने उनके परिवार से संपर्क किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें