फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बैंककर्मी ने मिलीभगत कर खोला था बैंक खाता, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी को जयपुर से साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने किया काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों से मिलीभगत कर बगैर सही से वेरिफिकेशन किये बैंक खाता खोलने के आरोप में निजी बैंक की जयपुर शाखा में कार्यरत बैंककर्मी को गिरफ्तार किया गया है। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने आरोपी अभिषेक चौहान (28) को काबू किया है। पूछताछ में पता चला कि एमकॉम की पढ़ाई के बाद ये बैंक में नौकरी करता है। विकास तेतरवाल नामक युवक का इसने बैंक खाता खोला था जिसमें साइबर ठगी के 1.25 लाख रुपये आए थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को 3 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 1420500 रुपये की ठगी को लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में एफआईआर दर्ज हुई थी। मामले में सेक्टर-15 निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी। इसी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें