फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बैंककर्मी पर डंडे से हमला, साढ़े 8 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ग्राहक के पति ने रास्ते में रोककर किया वार
विज्ञापन

भीड़ ने बीचबचाव कर बचाई जान, मामला दर्ज


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। मित्रौल गांव में उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के एक कलेक्शन ऑफिसर पर जानलेवा हमला कर लूटपाट का मामला सामने आया है। हमलावर ने बैंककर्मी के सिर पर डंडे से वार कर घायल कर दिया और उसकी जेब से 8,400 रुपये निकाल लिए। आसपास मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर पीड़ित की जान बचाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित विनोद कुमार (जो हुडीतल गांव निवासी और बैंक में कलेक्शन ऑफिसर हैं) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे अपने एक सहकर्मी के साथ मित्रौल गांव पहुंचे थे। यहां प्रियंका नाम की एक महिला के बुलाने पर उसकी ईएमआई राशि एकत्र करनी थी।
विज्ञापन


शिकायत के मुताबिक, रास्ते में अचानक प्रियंका का पति धर्मेंद्र सामने आ गया। उसने अपनी पीठ के पीछे छुपाया डंडा निकालकर विनोद कुमार पर हमला बोल दिया। सिर पर ताबड़तोड़ वार किए गए। इस दौरान गाली गलौच की और धमकी भी दी। हमले के तुरंत बाद आरोपी ने पीड़ित की जेब से 8,400 रुपये निकाल लिए। अफरा-तफरी के बीच वहां मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति संभाली और विनोद कुमार को गंभीर चोट से बचा लिया। साथी कर्मचारी ने तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले की शिकायत पर आरोपी धर्मेंद्र के खिलाफ मारपीट, धमकी और लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें