फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरफोर्स के 100 मीटर दायरे में रजिस्ट्री के साथ बिजली कनेक्शन पर भी रोक हटी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। एयरफोर्स के 100 मीटर के दायरे में रजिस्ट्री के साथ बिजली कनेक्शन मिल सकेगा। एनआईटी के विधायक नीरज शर्मा ने विधानसभा के बजट सत्र में एयरफोर्स स्टेशन के 100 मीटर दायरे पर भू-संपत्तियों की रजिस्ट्री पर लगे रोक का मामला उठाया था। उनका कहना था कि क्षेत्र में प्लॉट व भवनों की रजिस्ट्री व बिजली के मीटर पर कोई रोक नहीं है।
विज्ञापन

हालांकि रक्षा मंत्रालय ने डबुआ एयरफोर्स स्टेशन के अधिकारियों की मांग पर इस दायरे में मूलभूत सुविधाओं की मरम्मत की छूट दी हुई है। 100 मीटर में भूमि की रजिस्ट्री शुरू होते ही विधायक नीरज शर्मा बिजली के नए मीटर लगाने के लिए प्रयासरत थे। 17 मई को अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास से मिलकर पूरे मामले पर अवगत कराया। वहीं, उपायुक्त फरीदाबाद ने 19 मई को पत्र जारी किया है, जिस पर उनके द्वारा बिजली के नए कनेक्शन व रजिस्ट्री पर लगी रोक हटा दी गई है। विधायक नीरज शर्मा ने मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री व पीके दास का धन्यवाद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें