फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जेसी बोस विवि में तंबाकू निषेध पर जागरूकता कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के चिकित्सा केंद्र ने बृहस्पतिवार को तंबाकू निषेध और तनाव प्रबंधन पर एक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस आयोजन का उद्देश्य टीबी की रोकथाम, प्रारंभिक पहचान करना रहा।
विज्ञापन



कार्यक्रम में मेट्रो हॉस्पिटल के चिकित्सा विशेषज्ञों डॉ. शिवम वत्सल अग्रवाल, निदेशक और सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख और डॉ. लवलीन मंगल, पल्मोनोलॉजिस्ट ने विशेषज्ञ वक्ता के रूप में भाग लिया। उन्होंने तंबाकू के उपयोग से जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों और प्रभावी तनाव प्रबंधन रणनीतियों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जो टीबी की रोकथाम और समग्र स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। कार्यक्रम में प्रोफेसर डॉ. अजय रंगा, कुलसचिव और प्रोफेसर प्रदीप डिमरी, डीन स्टूडेंट वेलफेयर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें