फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident In Faridabad: तेज रफ्तार कार ने ऑटो में मारी टक्कर, नीचे दब गए सभी बच्चे; मची चीख-पुकार

Sat, 16 Dec 2023 11:26 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

ऑटो चालक राजेश का कहना है जिस तरीके से कार ने टक्कर मारी और चालक भागा है। उससे लगता है कार चालक शराब के नशे में था। फोन पर बात करने के बावजूद कार की स्पीड काफी ज्यादा थी। ऑटो पलटते ही अफरातफरी मच गई और बच्चे चिल्लाने लगे। 
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फोन पर बात करते हुए तेज रफ्तार में कार चला रहे चालक ने शनिवार सुबह गांव रिवाजपुर में स्कूली बच्चों से भरे ऑटो में टक्कर मार दी। कार की स्पीड इतनी तेज थी कि ऑटो बीच सड़क पर ही पलट गया और छात्र उसके नीचे दब गए। अचानक से हुए हादसे के कारण चीख-पुकार और अफरातफरी का माहौल बन गया। आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों ने सभी को बाहर निकालकर बीके अस्पताल में भर्ती कराया। सभी बच्चों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


घायलों में सिमरन (8), परी (5), जाह्नवी (8), मनीष (13 ), सांची (5), दृष्टि (4) व 12 वर्षीय निखिल का नाम शामिल है। सभी पहली से पांचवीं कक्षा के छात्र हैं। हादसे में छात्र ऑटो के नीचे दब गए, लेकिन आरोपी कार चालक ने स्पीड कम नहीं की और फरार हो गया। ऑटो चालक राजेश का कहना है वह रोजाना की तरह बच्चों को हैरॉल्ड पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छोड़ने जा रहा था। जैसे ही उन्होंने स्कूल से थोड़ा पहले आए मोड़ से ऑटो घुमाया एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। घटना में ऑटो पलट गया और बच्चे ऑटो के नीचे दब गए। राजेश को भी चोटें आई हैं।

ऑटो चालक राजेश का कहना है जिस तरीके से कार ने टक्कर मारी और चालक भागा है। उससे लगता है कार चालक शराब के नशे में था। फोन पर बात करने के बावजूद कार की स्पीड काफी ज्यादा थी। ऑटो पलटते ही अफरातफरी मच गई और बच्चे चिल्लाने लगे। स्थानीय लोगों ने कुछ ही मिनट में बच्चों को बाहर निकाल दिया, सात बच्चों को चोट आई हैं। हादसे के बाद से बच्चे सहमे हुए हैं।
विज्ञापन


भूपानी थाना प्रभारी महेन्द्र पाठक ने बताया कि सभी बच्चे अभी खतरे से बाहर हैं। सभी एक गांव रिवाजपुर स्थित एक निजी स्कूल के छात्र हैं। सुबह वह एक ऑटो में बैठकर स्कूल जा रहे थे। पुलिस घायल बच्चों और उनके अभिभावक का बयान दर्जकर आगे की कार्रवाई करेगी। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें