फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ताला तोड़कर संपत्ति पर कब्जा करने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। खेड़ीपुल थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने ताला तोड़कर संपत्ति पर कब्जा करने का प्रयास और विरोध करने पर पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। ओल्ड फरीदाबाद निवासी चन्द्र प्रकाश सिंघला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बसेलवा कॉलोनी स्थित सात कनाल भूमि के एक हिस्से पर उनका वैध कब्जा है।
विज्ञापन

उनके अनुसार वर्ष 2010 में वहां छह कमरे, दो दुकानें, एक गैराज और चहारदीवारी बनाकर मुख्य द्वार लगाया गया था। यह संपत्ति लंबे समय तक किराये पर रही और करीब डेढ़ वर्ष पहले किरायेदारों से खाली कराने के बाद उस पर ताला लगा दिया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार 25 जुलाई की सुबह करीब 9:30 बजे पड़ोसियों ने सूचना दी कि उनकी संपत्ति पर बिजली का मीटर लगाया जा रहा है। सूचना मिलने पर वह अपने चालक और अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां तेजबीर उर्फ शेरू निवासी गांव बुढैना सहित कई लोग मौजूद थे। आरोप है कि पूछताछ के दौरान कहासुनी हो गई। इसी दौरान तेजबीर ने पिस्तौल दिखाकर दोबारा वहां आने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने मकान का ताला तोड़कर संपत्ति पर कब्जा करने का प्रयास किया। घटना के दौरान डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 25 जुलाई को खेड़ीपुल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें