फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एटीएम में काली प्लास्टिक लगाकर ग्राहकों से ठगी की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सूरजकुंड क्षेत्र के चार्मवुड स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में छेड़छाड़ कर ग्राहकों से धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। एटीएम का रखरखाव करने वाली हिटाची पेमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कंपनी की ओर से अधिवक्ता गौरव बैसला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार्मवुड लकड़पुर स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम का निरीक्षण करने पर पाया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम के कैश डिस्पेंसर के अंदर काले रंग की प्लास्टिक की पट्टी लगा दी थी। इस तरह की तकनीक का इस्तेमाल ग्राहकों के निकले हुए पैसे फंसाने और बाद में उन्हें चोरी करने के उद्देश्य से किया जाता है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि इस तरीके से कई वास्तविक ग्राहकों के पैसे भी चोरी किए गए हैं। प्रभावित ग्राहकों का पूरा विवरण कंपनी बाद में पुलिस को उपलब्ध कराएगी। शिकायत मिलने के बाद दयालबाग पुलिस चौकी की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस एटीएम के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि एटीएम से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी कौन है तथा कितने ग्राहकों को इस तरीके से नुकसान पहुंचाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें