फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डबुआ कॉलोनी में परिवार पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे को बचाने पहुंची मां से भी मारपीट, बेटी पर चाकू से हमला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी के बी-ब्लॉक में परिवार पर दो बार हमला किया गया। आरोप है कि 12 अक्तूबर की रात 10 से 15 युवकों ने घर का गेट तोड़कर परिवार के सदस्यों पर हॉकी और डंडों से हमला किया। इस हमले में मां, बेटे और बेटी को चोटें आई हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कामिनी देवी ने बताया कि 12 अक्तूबर की रात करीब नौ बजे उनके छोटे बेटे को गली में पीटा जा रहा था। आरोपी सोहित, बोन्चा और डोरीमोनी सहित अन्य युवकों पर मारपीट का आरोप है। बेटे को बचाने पहुंची कामिनी देवी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। उसी रात करीब 12 बजे 10 से 15 युवक उनके घर में घुस आए। हमलावरों ने परिवार के सदस्यों पर हॉकी, डंडों और पत्थरों से हमला किया। कामिनी देवी की बड़ी बेटी हिना पर चाकू से वार किया गया, जिससे उसकी उंगली में चोट लग गई। मेडिकल रिपोर्ट में उंगली की हड्डी में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। परिवार ने हमलावरों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें