फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एनआईटी-5 में घर के बाहर खड़ी कार के सभी शीशे तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोसी से विवाद का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद।
एनआईटी-5 स्थित फ्रूट गार्डन में सोमवार रात अज्ञात लोगों ने घर के बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ कर दी। मंगलवार सुबह कार मालिक चांद गांधी ने देखा कि कार के सभी शीशे टूटे हुए थे। पीड़ित ने एनआईटी थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


फ्रूट गार्डन निवासी चांद गांधी ने बताया कि वह रोजाना अपनी कार घर के बाहर खड़ी करते हैं। सोमवार रात भी उन्होंने कार घर के बाहर खड़ी की थी। मंगलवार सुबह उठकर देखा तो कार के सभी शीशे टूटे हुए थे। कार की हालत देखकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी और शिकायत दर्ज कराई। चांद गांधी ने शिकायत में बताया कि उनका अपनी ही बिल्डिंग में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ विवाद चल रहा है। इस संबंध में वह पहले भी पुलिस को शिकायत दे चुके हैं। पीड़ित ने आशंका जताई कि इसी विवाद के चलते उनकी कार में तोड़फोड़ करवाई गई है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही घटना में शामिल लोगों के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें