फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दफ्तर से 7.80 लाख रुपये लेकर भागा सहायक

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सीकरी स्थित प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में 5-6 महीने पहले चाय-पानी और छोटे-मोटे काम के लिए रखा सहायक 7.80 लाख रुपये चोरी कर भाग गया। आरोपी वारदात से पहले दफ्तर के सीसीटीवी कैमरे बंद करता हुआ कैमरे में कैद हो गया।
विज्ञापन

28 सितंबर को हुई घटना की शिकायत पर सीकरी पुलिस चौकी ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। नगला जोगियान निवासी जोगिंदर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सीकरी में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। करीब 5-6 महीने पहले उन्होंने इटावा निवासी आशीष राठी को दफ्तर में चाय-पानी और छोटे-मोटे काम के लिए रखा था। शिकायतकर्ता के मुताबिक 28 सितंबर को दफ्तर में मेज पर रखे बैग से 7 लाख 80 हजार रुपये गायब मिले। इसके बाद उन्होंने दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। फुटेज में आशीष वारदात से पहले कैमरे बंद करता दिखाई दिया। इसके बाद वह रुपये लेकर दफ्तर से भाग गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें