फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तीन महीने बाद भी नहीं शुरू हो सकी तीरंदाजी आवासीय खेल नर्सरी

Mon, 03 Jul 2023 09:56 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। तीन महीने बाद भी तीरंदाजी आवासीय खेल नर्सरी शुरू नहीं हो सकी है। सेक्टर 12 खेल परिसर में एक जून से आवासीय खेल नर्सरी को शुरू करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन नर्सरी में रहने वाले खिलाड़ियों के लिए अभी तक किसी प्रकार की सुविधाएं मुहैया नहीं कराई गई हैं। इसके कारण खिलाड़ियों को अभी खेल नर्सरी के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। विभाग के अधिकारी और कोच असमंजस में हैं। तीरंदाजी आवासीय खेल नर्सरी के लिए प्रदेश के विभिन्न जिले से 25 बेहतरीन खिलाड़ियों का ट्रायल के आधार पर चयन किया गया है।
बेहतरीन खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए एक मई से नर्सरी शुरू करने का निर्णय लिया गया था। इसमें खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के साथ खाने सहित तमाम सुविधाएं मुहैया करानी हैं। अभी तक खिलाड़ियों को सुविधा मुहैया कराने वाला कोई भी समान मुख्यालय से नहीं आया है। समान भेजने के संबंध में मुख्यालय को भी पत्र भेजा जा चुका है, लेकिन इस संबंध में अभीतक कोई ठोस जवाब नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

मालूम हो कि तीरंदाजी खेल नर्सरी को 15 अप्रैल से शुरू करने का लक्ष्य रखा गया था। इसके बाद एक मई से शुरु करने का निर्णय लिया गया था। इस संबंध में मुख्यालय से दिशानिर्देश भी जारी किया गया था। खेल निदेशक बदल जाने के बाद विलंब हो रहा है। जिला खेल अधिकारी देवेंद्र सिंह गुलिया ने बताया कि सेक्टर-12 खेल परिसर में खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए टारगेट लगा दिए गए हैं। खिलाड़ियों ने अभ्यास करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन



-

वर्ष 2014 में बंद हो चुकी है क्रिकेट अकादमी

नाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम में वर्ष 1991 में क्रिकेट अकादमी शुरू की गई थी। इनमें से 12 से अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके हैं। सरकार की खेल नीति में बदलाव के कारण वर्ष 2014 में इसे बंद कर दिया गया। इसके बाद 2023 में आवासीय तीरंदाजी नर्सरी शुरू की जा रही है।
-

वर्जन

एक जून से प्रदेश के सभी आवासीय खेल नर्सरी को शुरू करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन सामान नहीं आने के कारण अभी तक यह शुरू नहीं हो सकी है।
देवेंद्र सिंह गुलिया, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें