संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के सरकारी और गैर सरकारी कॉलेजों में स्नातक में दाखिले का अंतिम मौका है। रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय ने 14 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन के लिए पोटल खोल दिया है। जिले के सेक्टर 23, नचौली सहित कई कॉलेजों में तीसरे चरण के दाखिले के बाद भी कला और वाणिज्य में सीटें रिक्त हैं। इस पर विद्यार्थी 14 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। सूची में नाम आने पर दस्तावेजों की जांच कर रिक्त सीटों पर दाखिले दिए जाएंगे।
प्रथम और दूसरी सूची के बाद कई महाविद्यालयों में सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए महाविद्यालय प्रबंधन की ओर से वरीयता सूची के आधार पर रोजाना सूची तैयार कर मुख्यालय भेजी जाएगी। इनकी सूची महाविद्यालय के पोर्टल पर उपलब्ध करा दी गई है। जानकारी के अनुसार अभी सबसे अधिक बीएससी पाठ्यक्रम में सीटें रिक्त हैं।
वर्जन
उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से पोर्टल को 14 अगस्त तक खोल दिया गया है। आवेदन के आधार पर रिक्त सीटों पर दाखिले होंगे।
डॉ.सुनिधि, जिला उच्च शिक्षा अधिकारी