फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पशुपालक जागरूकता शिविर आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। शीतकालीन मौसम में पशुओं के अच्छे स्वास्थ्य और रखरखाव के लिए गांव भूपगढ़ नीमका में एक दिवसीय पशुपालक जागरूकता एवं स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। इसमें पशुपालकों को पशुओं की विभिन्न बीमारियों से बचाव हेतु जागरूक किया गया। वहीं, 250 पशुओं को विभिन्न रोगों की दवाई दी गई।
विज्ञापन


राजकीय पशु अस्पताल नीमका के प्रभारी वीएलडीए राजबेल देशवाल ने बताया कि सभी पशुपालकों को सर्दी के मौसम में पशुओं का विशेष ध्यान रखना चाहिए। विशेष तौर पर ताजा प्रसव वाले पशुओं का तथा उनके नवजात बच्चों का। पशु का ज्यादा दूध नहीं निकालना चाहिए। दूध देने वाले पशुओं को प्रतिदिन 100 ग्राम कैल्शियम या 50 ग्राम खनिज लवण मिश्रण अवश्य देना चाहिए। इससे दूध उत्पादन बढ़ता है। बड़े पशुओं गाय-भैंस उनके छोटे बच्चों को पेट के कीड़ों की दवाई अवश्य देनी चाहिए। उसके बाद हाजमा वर्धक और स्वास्थ्यवर्धक पाउडर आवश्यक खिलाना चाहिए। सभी पशुपालक को पशुओं के संक्रामक रोगों से बचाव के टीकाकरण अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा पशुपालन विभाग की अन्य योजनाओं बीमा योजना गो संरक्षण एवं संवर्धन योजना मुर्रा दुग्ध प्रोत्साहन योजना आदि के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य रूप से पशुपालक श्रीचंद, पवन कुमार, ज्ञानचंद आदि पशुपालक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें