फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: परिचित ने मोबाइल लेकर खाते से रुपये कर लिए ट्रांसफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। गांव टिकरी खेड़ा निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से परिचित ने 1.30 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। आरोप है कि बहाने से मोबाइल लेकर यूपीआई एप के जरिये ये रुपये ट्रांसफर किए गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि धौज थाने में एफआईआर दर्ज कर टीम ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन

पुलिस को ये शिकायत देने वाले आरिफ गांव टिकरी खेड़ा के रहने वाले हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 मार्च को वह अपने घर पर चिनाई का काम करा रहे थे। इस दौरान तोहिद नामक जानकार आया और गेम खेलने के लिए मोबाइल ले लिया। आरोप है कि इस दौरान उसने मोबाइल फोन में डाउनलोड यूपीआई के माध्यम से अपने बैंक खाते में 1.30 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। बैंक से जानकारी मिलने के बाद शिकायत पुलिस को दी गई। जिस पर अब एफआईआर दर्ज कर टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें