फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मुठभेड़ में तीन आरोपियों को लगी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट नगर सेक्टर-63 में हत्या की साजिश रच रहे थे आरोपी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। अपराध शाखा सेंट्रल की टीम के साथ मुठभेड़ में तीन आरोपियों के पैर में गोली लग गई । गोली लगने के बाद पुलिस ने उनको काबू कर लिया। तीनों को उपचार के लिए बीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसमें से दो आरोपियों के पैर में से गोली रात को निकाल दी गई। वहीं तीसरे आरोपी के पैर की गोली सोमवार को ऑपरेशन करने के बाद निकाली गई। तीनों को अभी बीके अस्पताल की तीसरी मंजिल पर बने कैदी वार्ड में भर्ती किया हुआ है। आरोपी हत्या की साजिश रच रहे थे।



सहायक पुलिस आयुक्त महेश कुमार ने बताया कि 27 अप्रैल को अपराध शाखा सेंट्रल की टीम गश्त पर थी। गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि सुनील, गोलू व जोगिंदर आपराधिक किस्म के व्यक्ति हैं और किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में ट्रांसपोर्ट नगर सेक्टर 63 में मौजूद हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अपराधियों को सरेंडर करने को कहा, परंतु अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें पुलिस टीम बाल बाल बची। पुलिस टीम ने हवाई फायरिंग करते हुए उनको चेतावनी दी। परंतु अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग जारी रखी। इस जवाबी कार्रवाई में आरोपी सुनील, गोलू व जोगिंदर को पैर में गोली लगी। जिनको काबू करके बीके अस्पताल फरीदाबाद में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। मौके पर आरोपियों से एक पिस्टल, दो देसी कट्टा तथा तीन कारतूस बरामद हुए। घटनास्थल पर आरोपियों द्वारा चलाई गई गोली के 9 खोल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






तीनों आरोपियों का है आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि तीनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि करीब डेढ़ साल पहले आदर्श नगर निवासी पवन जाट ने सुनील के साथ झगड़ा किया था। जिसमें सुनील को चोटें आई थी। उसी का बदला लेने के लिए तीनों पवन जाट की हत्या करने की साजिश रच रहे थे। सभी आरोपी कुछ समय पहले ही बेल पर बाहर आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें