फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11वीं की छात्रा की स्कूल में पिटाई का आरोप, मामला सामने आने पर डीईओ ने स्कूल की जांच कर मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पन्हेडा खुर्द गांव में एक छात्रा की दो शिक्षकों ने पिटाई कर दी। आरोप है कि टीचरों ने छात्रा को सहपाठी को चॉकलेट देने के शक पर पीटा है। उसे गंभीर हालत में दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाना पड़ा। बीईओ बलबीर कौर ने बताया कि स्कूल की जांच की गई और कार्रवाई की जाएगी। तीन सरकारी प्रिंसिपलों की टीम ने मामले की जांच की है। बल्लभगढ़ स्थित पन्हेडा खुर्द के जेसीएम इंटरनेशनल स्कूल में बीते 26 नवंबर को आदेशों की अवहेलना करते हुए बच्चों को स्कूल में बुलाया गया। कक्षा 11वीं कॉमर्स की छात्रा अंजली भी उस दिन स्कूल गई। छात्रा के पिता करतार सिंह ने बताया कि दूसरी कक्षा की तीन छात्राओं ने स्कूल के डायरेक्टर राजू को बेटी के खिलाफ शिकायत दी।
विज्ञापन

शिकायत में बताया कि अंजली ने ही क्लास के एक लड़के को चॉकलेट दी। इस बात को सुनकर डायरेक्टर राजू ने अंजली को लंच में ऑफिस में ले आए और उससे चॉकलेट देने की बात पूछी। जवाब में बेटी ने बताया कि उसने ऐसा कुछ नहीं किया है और परिजनों को बुलाने की बात कही। इस पर राजू ने उसकी चोटी खींचकर पीठ पर थप्पड़ मारेे। इसके बाद स्कूल की प्रिंसिपल रचना को भी उसे मारने को कहा। प्रिंसिपल ने अंजली को पहले थप्पड़ मारे फिर नीम की डंडी से पिटाई की। इस दौरान उसको काफी चोटें आई। पिटाई के बाद अंजली को ऑफिस में बंद कर दिया गया है। करीब दो से ढाई घंटे के बाद उसको बाहर निकाला गया। बाहर निकालने के बाद उसे फिर से मारने की कोशिश की। वह भागकर स्कूल के तीसरे फ्लोर पर आ गई जहां डर की वजह से उसका पैर फिसल गया और वह गिर गई। छात्रा के घायल होने पर स्कूल की ओर से उसे दयालपुर सरकारी अस्पताल लाया गया जहां उसकी हालत को गंभीर बताते हुए बीके अस्पताल रेफर करने के लिए कहा गया।
अभिभावकों को बताया गया कि बेटी के पैर में मोच आ गई है, उसे अस्पताल लाया गया है। अस्पताल पहुंचकर पता चला कि उसकी हालत गंभीर है। इसके बाद अंजली को बल्लभगढ़ के संकट मोचन अस्पताल लाया गया। वहां से भी उसको दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। एम्स ट्रॉमा सेंटर में करीब एक हफ्ता इलाज चलने के बाद अंजली को रविवार शाम को डिस्चार्ज किया गया। इस विषय में स्कूल प्रशासन से बात करने की कोशिश की गई परंतु रिसीव नहीं किया गया। घटना के बाद बच्ची के साथ बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा जिस पर संज्ञान लेते हुए आनन-फानन में जिला शिक्षा अधिकारी रितु चौधरी ने तीन प्रिंसिपल की टीम गठित कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। टीम सोमवार को स्कूल पहुंची। वहीं जिला जिला शिक्षा अधिकारी ने भी स्कूल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि स्कूल में काफी अनियमितताएं पाई गई हैं। रिपोर्ट में यदि स्कूल दोषी पाया जाता है तो स्कूल के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें