फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चंडीगढ़ की सभी बसों का संचालन शुरू, अमृतसर की बस सेवा बंद

Tue, 12 Mar 2024 11:29 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान आंदोलन के चलते करीब 20 दिनों तक बसों को किया था बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। अंबाला के शंभू बॉर्डर को किसान आंदोलन के कारण 13 फरवरी से बंद किया हुआ था, लेकिन अब बॉर्डर खोल दिया है। वहीं अब डिपो से चंडीगढ़ सहित 10 अन्य रूटों पर जाने वाली सभी बसों का संचालन भी शुरू कर दिया है। इसमें इस रूट से जाने वाली एसी बसें भी शामिल हैं। अभी पंजाब का बॉर्डर सील होने की वजह से अमृतसर रूट पर जाने वाली बस सेवा को अस्थाई तौर पर बंद किया हुआ है।

डिपो से हर रोज 180 बसें हमीरपुर, वैजनाथ, हल्द्वानी, शिमला, पंचकूला, अमृतसर, आगरा, अलीगढ़ रूटों पर संचालित की जाती हैं। अंबाला के शंभू बॉर्डर के बंद होने की वजह से चंडीगढ़ सहित 10 रूटों पर जाने वाली बस सेवा को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया गया था। लेकिन लगभग 20 दिनों के बाद शंभू बॉर्डर को आधा खोल दिया है। इसके बाद अब डिपो से भी चंडीगढ़ समेत अन्य 10 रूटों पर जाने वाली सभी बसों का संचालन शुरू कर दिया है। वहीं, अमृतसर रूट की बसों का संचालन अभी अस्थाई तौर पर बंद है। क्योंकि पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर किसान बैठे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


00डिपो से 20 दिनों के बाद चंडीगढ़ रूट पर चलने वाली सभी बसों का संचालन शुरू कर दिया है। अभी पंजाब बॉर्डर बंद होने की वजह से अमृतसर रूट पर जाने वाली बस का संचालन शुरू नहीं किया है। -हरी सिंह, ड्यूटी इंचार्ज, रोडवेज डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें