फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हर्षौल्लास से मनाई गई अग्रसेन जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल अग्र बंधुओं द्वारा अग्रसेन जयंती हर्षोउल्लास से मनाई गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। अग्रवाल सभा की ओर से सोमवार को श्री अग्रसेन महाराज का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रसेन चौक स्थित महाराज अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व उनकी पूजा अर्चना कर किया गया। महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद सभी अग्र बंधुओं ने अग्रवाल भवन में पहुंचकर ध्वजा रोहन व हवन यज्ञ, सांस्कृतिक कार्यक्रम व जादू का शो भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर समाज के मेघावी बच्चों को भी समाज के अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


होडल अग्रवाल सभा की ओर से महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के अवसर पर सोमवार को अग्रवाल भवन के प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के प्रधान अनिल गर्ग कर रहे थे। जयंती को लेकर सुबह जल्दी भवन पर सैकड़ो अग्र बंधु एकत्रित हो गए और वह बाजार में से पैदल चलते हुए अग्रसेन चौक पर पहुंचे। जहां अग्र बंधुओं ने महाराज अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी पूजा अर्चना की। महाराज अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद अग्र बंधु अग्रवाल भवन में वापस लौट आए। इस मौके पर बाबूराम मंगला, प्रथम जैन, मनोज मंगला, सुनील गोयल, शिवकुमार चेयरमैन, बाबूराम मंगला, बॉबी बिंदल, शिवकुमार परदेशी, ऋषि बंसल, भोजराज गर्ग, शशी भूषण, दीपक अग्रवाल सहित सैकड़ो अग्र बंधु मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें