फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दो दिन की छुट्टी के बाद बीके अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्स-रे करवाने के लिए भी करना पड़ा घंटों का इंतजार, 1800 मरीज पहुंचे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दो दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को बी के अस्पताल की ओपीडी खुली तो सुबह से ही मरीजों की लंबी कतार देखने को मिली। एक्स-रे करवाने वाले मरीजों को भी घंटों इंतजार करना पड़ा। पंजीकरण काउंटर से लेकर विशेषज्ञ डॉक्टरों के रूम के सामने मरीजों की लंबी कतार देखने को मिली। मंगलवार को करीब 1800 मरीज उपचार करवाने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे।
बीके अस्पताल की रविवार को ओपीडी बंद रहती है। वहीं सोमवार को गुरु गोबिंद सिंह की जयंती होने के चलते अस्पताल की ओपीडी बंद थी। दो दिन छुट्टी होने से मंगलवार को ओपीडी खुली। इसे लेकर सुबह से ही पंजीकरण काउंटरों पर कार्ड बनवाने के लिए लंबी कतार लग गई। उसके बाद यह कतार विशेषज्ञ डॉक्टरों के रूम के सामने देखने को मिली। मंगलवार को आए मरीजों में अधिकांश मरीज मौसमी बीमारियों की चपेट में थे। मौसम में बदलाव के चलते खांसी, जुकाम, चेस्ट इंफेक्शन और सांस से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है। पंजीकरण काउंटर के रिकार्ड के अनुसार ओपीडी में करीब 18 सौ नए व पुराने मरीजों का पंजीकरण हुआ। ओपीडी के कमरा नंबर 6, 8 और 12 के सामने सबसे अधिक मरीज देखने को मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई मरीज बिना नमूने दिए लौटे

एक्स-रे, पैथोलॉजिकल जांच के लिए मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। वहीं, लैब में खून के नमूने देने के लिए भी मरीजों की लंबी कतार लगी रही। कई मरीजों को भीड़ के कारण बगैर नमूने दिए ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें