-सीसीटीवी फुटेज के आधार पर प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी की गांधी कॉलोनी में आठ मई को कुत्ते को लेकर हुए विवाद के बाद युवक ने पड़ोसी की स्कूटी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। एनआईटी थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, गांधी कॉलोनी निवासी धीरज वाहन चालक हैं। आठ मई को पड़ोसी मोहित के पालतू कुत्ते ने घर के बाहर खड़ी उसकी बाइक के सीट कवर को फाड़ दिया था, जिसे लेकर धीरज की मोहित की मां के साथ कहासुनी हो गई थी। पीड़ित के अनुसार, इसी रंजिश के चलते नौ मई की रात करीब दो बजे मोहित बोतल में पेट्रोल लेकर आया और स्कूटी पर छिड़ककर आग लगा दी। आग की लपटें देखकर बाहर निकले पीड़ित ने अन्य लोगों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वाहन राख हो चुका था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।