फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मथुरा रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-खाटूश्याम मंदिर के पास हुआ हादसा, वेंटिलेटर पर है एक घायल, सेक्टर-8 थाने में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मथुरा रोड पर खाटूश्याम मंदिर के पास एक अज्ञात रफ्तार वाहन के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का फरीदाबाद और बल्लभगढ़ के निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है, जहां एक घायल वेंटिलेटर पर है। सेक्टर-8 थाना पुलिस ने पीड़ित के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ 16 मई को प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी बल्लभगढ़ निवासी पीड़ित महेश कुमार ने पुलिस को बताया कि 16 मई की सुबह करीब चार बजे उनका भाई सोनू अपने दोस्त विष्णु के साथ बाइक से फरीदाबाद आ रहा था। मथुरा रोड पर खाटूश्याम मंदिर के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे महेश ने दोनों को तुरंत बीके अस्पताल में भर्ती कराया। वहां दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने सोनू को निजी अस्पताल फरीदाबाद और विष्णु को निजी अस्पताल बल्लभगढ़ में भर्ती करवाया। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें