फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पीजी की 20 प्रतिशत खाली सीटों पर होगा दाखिला, दोबारा खुला पोर्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सेकेंड और फाइनल इयर के कोर्सों के लिए किए जा सकते हैं आवेदनसंवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। स्नातकोत्तर (पीजी) कोर्स में खाली सीटों पर दाखिले के लिए एमडीयू ने एक बार फिर पोर्टल खोल दिया है। उच्च शिक्षा विभाग ने छात्रों को अवसर देते हुए कहा है कि सेकेंड और फाइनल ईयर दोनों ही कोर्सों के लिए अब ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। छात्र 12 सितंबर तक पोर्टल पर अपनी फीस जमा कर दाखिले के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। जिले में पीजी कोर्स के लिए 2200 सीटें निर्धारित की गई है जिनमें 20 प्रतिशत से अधिक सीटें रिक्त रह गईं।

कॉलेज प्रशासन ने बताया कि यह कदम उन विद्यार्थियों के लिए उठाया गया है, जिन्हें पहले चरण की प्रवेश प्रक्रिया में सीट नहीं मिल पाई थी या वे समय पर आवेदन नहीं कर सके थे। ऐसे छात्र अब निर्धारित समयावधि में पोर्टल पर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और सूची में नाम आने वाले छात्रों को 19 सितंबर तक फिजिकल काउंसलिंग में दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन



उच्च जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनिधि ने बताया कि इस अवसर का लाभ उठाने के लिए विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ समय पर उपस्थित होना होगा। दाखिले से वंचित रहे छात्रों के लिए यह आखिरी अवसर माना जा रहा है, क्योंकि पोर्टल बंद होने के बाद खाली सीटें अगले सत्र के लिए ही उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन




उच्च शिक्षा विभाग की ओर से साफ किया गया है कि प्रक्रिया पारदर्शी और मेरिट आधारित होगी। छात्रों को पोर्टल पर पंजीकरण करते समय अपने दस्तावेज सही ढंग से अपलोड करने होंगे। यदि किसी छात्र के दस्तावेजों में कमी पाई जाती है तो उसका दाखिला रद्द किया जा सकता है। इच्छुक विद्यार्थी इस मौके का लाभ जरूर उठाएं। दाखिले से संबंधित जानकारी और आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें