फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: त्योहारी सीजन में कई रूटों पर चलाई जाएंगी अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़ डिपो की ओर से बनाई जा रही है योजना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। त्योहारी सीजन को देखते हुए बल्लभगढ़ डिपो की ओर से अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए रोडवेज डिपो की ओर से अलीगढ़, आगरा और गुरुग्राम रूट पर सबसे अधिक अतिरिक्त बसों के संचालन की योजना बनाई जा रही है।

ड्यूटी इंचार्ज नरेंद्र राणा ने बताया कि डिपो से 168 बसें विभिन्न रूटों पर चलाई जा रही हैं। जिसमें अलीगढ़, आगरा, मथुरा, चंडीगढ़, गुरुग्राम, पंचकूला, जयपुर, बैजनाथ, हरिद्वार, ऋषिकेश सहित हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड सहित अन्य प्रदेशों के प्रमुख शहरों के लिए बसों का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दिवाली से एक सप्ताह पहले बल्लभगढ़ से विभिन्न रूटों पर बसों का संचालन किया जाएगा। जिसमें 20 से अधिक बसें अलीगढ़ और मथुरा रूट पर चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आगरा व गुरुग्राम रूट पर भी अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी। वहीं जिस भी रूट पर सवारियों की संख्या ज्यादा होगी उस रूट पर भी अतिरिक्त बसों को चलाया जाएगा। जैसे- जैसे त्योहारी सीजन नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे विभिन्न रूटों पर बसों की संख्या को भी यात्रियों की सुविधा अनुसार बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें