फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अवैध रूप से चल रहे नौ कार वॉशिंग सेंटर पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध रुप से चल रहे नौ कार वॉशिंग सेंटर पर कार्रवाई
विज्ञापन

निगम ने बिजली के कनेक्शन, मोटर और रैंप तोड़ा

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम की टीम ने एनआईटी एक में चल रहे अवैध वाहन वाॅशिंग सेंटर को सोमवार को बंद करा दिया। निगम ने सभी को चेतावनी दी हैं कि इसके लिए जरूरी प्रक्रिया को पूरा करें। टीम ने बिजली कनेक्शन और वाहनों के लिए बने रैंप भी तोड़ दिए।

शिकायत पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट ओपी कर्दम के नेतृत्व में एसडीओ सुमेर सिंह जेसीबी लेकर सोमवार सुबह 11 बजे एनआईटी के एफ ब्लॉक पहुंचे। टीम ने एक-एक कर नौ कार वॉशिंग सेटरों के बिजली के कनेक्शन काटे और जेसीबी की मदद से वाहनों को धोने के लिए बने रैंप को भी तोड़ दिया।
विज्ञापन

एसडीओ सुमेर सिंह ने बताया कि सभी अवैध रुप से पानी का प्रयोग कर रहे थे। उन्हें चेतावनी दी गई हैं कि दोबारा से पेयजल का प्रयोग नहीं करें, अन्यथा सेंटरों को सील कर दिया जाएगा। हालांकि कुछ सेंटरों को तोड़ने पर लोगों ने निगम का विरोध जताया।
विज्ञापन

बता दें कि गर्मियों में शहर के कई भागों में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो जाती है। लोगों का आरोप रहता हैं कार वॉशिंग सेंटर और आरओ संचालक चोरी छिपे पानी का प्रयोग करते हैं। इससे कॉलोनियों में पेयजल संकट उत्पन्न हो जाता है। इसी को देखते हुए नगर निगम ने लोगों की शिकायत पर यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें