फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब तस्करों पर कार्रवाई की हर माह समीक्षा करेंगे एसीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर में बढ़ रही अवैध शराब की तस्करी पर अब बड़े स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। सभी थानों व चौकी प्रभारियों ने पूरे महीने में शराब तस्करों पर क्या कार्रवाई की है। इसकी अब एसीपी स्तर के अधिकारी हर माह समीक्षा किया करेंगे।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि कई जगह अवैध शराब बिक्री के बारे में शिकायतें मिली हैं। शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लेना जरूरी है। उन्होंने सभी थाना व चौकी प्रभारियों तथा क्राइम ब्रांच को अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने पर संबंधित थाना, चौकी, क्राइम ब्रांच प्रभारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। साल 2021 में अब तक पुलिस एक्साइज एक्ट के तहत 688 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिले में अवैध शराब पर पाबंदी लगाना पुलिस के अहम लक्ष्यों में से एक है।
थाना प्रभारी अपने थाना क्षेत्र में मुखबिरों के माध्यम से तस्करी में शामिल संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी एकत्रित कर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाएंगे। बीते वर्ष नकली शराब पीने से 5 व्यक्तियों की मौत हो गई थी और कई लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए थे। अवैध शराब कारोबारी अपने धंधे में नाबालिग बच्चों को भी शामिल कर लेते हैं। प्रारंभिक तौर पर ही इन पर रोक लगाकर इन्हें अपराध की दुनिया से बचाया जा सकता है। उन्होंने सहायक पुलिस आयुक्त को निर्देश दिए कि अपने-अपने जोन के थाना व चौकी प्रभारियों के साथ इसके बारे में मीटिंग करके निर्देशों को लागू करना सुनिश्चित करें। पुलिस अधिकारियों द्वारा लिए गए एक्शन के बारे में रिपोर्ट मंगवाकर समीक्षा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें