फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की हत्या में आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। 31 दिसंबर की रात घर से लापता हुई युवती की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने आरोपी सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से मामले की पूछताछ के लिए उसे तीन दिन की रिमांड पर लिया है। मामले की जांच एसीपी क्राइम कर रहे हैं।
विज्ञापन

युवती के परिजनों ने उसके लापता होने की शिकायत दी थी। 5 जनवरी को आरोपी ने फोन करके युवती के परिजनों को बताया कि उसने हत्या कर उसका शव सेक्टर-17 नहर पुल के पास झाड़ियों में फेंक दिया है। पुलिस ने बताए गए स्थान से युवती का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। आरोपी की धरपकड़ के लिए कई स्थानों पर छापा मारा। एसीपी क्राइम सुरेंद्र श्योराण को मामले की जांच सौंपी गई। एसीपी क्राइम की अगुवाई में गठित टीम ने आरोपी को वजीरपुर मास्टर रोड से काबू किया गया।
पूछताछ में गांव जसाना निवासी 54 वर्षीय आरोपी सिंहराज ने बताया कि वह सिटी हॉस्पिटल में गार्ड की नौकरी करता है। युवती पलवल के थाना चांदहट क्षेत्र की रहने वाली है। भूपानी में उसका ननिहाल है। वह यहां काफी समय से अपने नाना नानी के पास ही रह रही थी। आरोपी युवती के नाना नानी को करीब 10 साल से जानता था। 31 दिसंबर को युवती ओल्ड सब्जी मंडी से ऑटो में बैठकर चली। आरोपी ने उसे 17-18 के चौक पर बुला लिया। साइकिल पर बिठाकर नहर के पास झाड़ियों में ले गया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी उसका मोबाइल अपने साथ लेकर फरार हो गया। पूछताछ के लिए आरोपी को 3 दिन की रिमांड पर लिया है। आरोपी से हत्या के कारण तथा वारदात में इस्तेमाल मोबाइल व कपड़े बरामद किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें