फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को कार से अगवा करने का लगा आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। सेक्टर-8 इलाके में पांच युवकों द्वारा युवती को कार से अगवा करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवती ने मुख्य आरोपी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सेक्टर-7 चौकी में शिकायत दी है। वहीं, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक एक महिला बेटी के साथ सेक्टर आठ में रहती है। इलाके में ही एक डॉक्टर भी रहता है और क्लीनिक चलाता है। आरोप है कि आरोपी युवती पर गलत नजर रखता। इसी के कारण आरोपी डॉक्टर ने युवती के भाई को जाने से मारने की धमकी दी और उसको इलाके में स्थित टैगोर गार्डन में मिलने के लिए बुलाया। आरोप है कि नशीला पदार्थ सुंघाकर दोस्तों के साथ कार में अगवा कर लिया। देर रात को आरोपी सेक्टर-11 में सुनसान इलाके में फेंक कर चले गए। पीड़िता के परिजन भी चौकी पर पहुंचे गए और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। सोमवार को सेक्टर सात पुलिस थाने पहुंची। जहां पर पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें