फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: झपटमारी की वारदात में आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव सुनपेड़ निवासी अजीत के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, सेक्टर-58 निवासी व्यक्ति ने थाना सेक्टर-58 में शिकायत दी थी कि वह शराब ठेके के पास पकौड़े की दुकान लगाता है। 29 सितंबर की रात वह दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और उसका मोबाइल झपटकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-58 में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें