फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से दस लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने व्यापारी से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान आदर्श नगर निवासी आयुष के रूप में हुई है।
विज्ञापन

व्यापारी के पास एक फोन आया था। कॉल करने वाले ने दस लाख रुपये की मांग की थी। आरोपी ने कहा कि रकम नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मार देगा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर एसीपी क्राइम अनिल यादव के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 ने मामले की जांच शुरू की।
क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह कॉलिंग एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर अलग-अलग नंबरों से कॉल कर रंगदारी मांगता था। पहले बीस हजार रुपये मांगे। व्यापारी के मना करने पर उसने रकम बढ़ाकर दस लाख कर दी। पुलिस ने आरोपी से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल बरामद कर उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें