फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: लॉ फर्म संचालक से साढ़े नौ लाख की ठगी कर अकाउंटेंट फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। एनआईटी निवासी एक लॉ फर्म संचालक का अकाउंटेंट उनके साथ साथ करीब साढ़े नौ लाख रुपये की धोखाधड़ी कर फरार हो गया। मामले का पता लगने पर फर्म संचालक ने पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

एनआईटी-दो निवासी विजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ठक्कर लाॅ हाउस के नाम से फर्म चलाते हैं। ऑनलाइन साइट के जरिये आने वाला सारा पैसा उनके और उनकी पत्नी रिचा के खाते में आता है। पिछले तीन साल के उनके ऑनलाइन कारोबार का लेखा जोखा जवाहर कॉलोनी निवासी देव शर्मा नाम का अकाउंटेंट संभालता है। पिछले कुछ दिनों से विजय ठक्कर को ऑनलाइन कारोबार में गड़बड़ी का अंदेशा हो रहा था। इसके लिए उन्होंने अपने बैंक में जाकर जांच पड़ताल की। शक सही पाए जाने पर ऑनलाइन साइट कंपनी के अधिकारियों से भी बात की। जांच में सामने आया कि करीब साढ़े नौ लाख रुपये का भुगतान अकाउंटेंट देव शर्मा ने अपने और अपने पिता के खाते में करवा रखा था। मामले का खुलासा होने के बाद से देव शर्मा फरार है। पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें