फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तेज रफ्तार थार ने मारी टक्कर, दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेक्टर-11 के पास खड़ी टैक्सी में तेज रफ्तार थार ने टक्कर मार दी। थार पहले डिवाइडर से टकराई, उसके बाद मेट्रो पिलर व युवक को टक्कर मारी। टक्कर के बाद टैक्सी दो बार पलटी, जिसमें बैठा चालक घायल हो गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए बीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे के बाद चालक थार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने थार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कृष्णा पार्क दिल्ली निवासी अभिषेक ने बताया कि वह टैक्सी चालक है। 7 अप्रैल की सुबह उसने दिल्ली से सवारी बैठाकर फरीदाबाद बाटा फ्लाईओवर के पास छोड़ दिया। तभी काले रंग की थार गाड़ी तेज रफ्तार में आई। सबसे पहले मेट्रो पिलर में टक्कर मारी। इसके बाद राजू निवासी बल्लभगढ़ को टक्कर मारी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें