फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: देहरादून जाने वाली एसी बस को नहीं मिल रहीं सवारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा नहीं होने से राजस्व को हो रहा है नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। बस डिपो से देहरादून के लिए संचालित की जा रही हरियाणा रोडवेज की एसी बस में यात्रियों की संख्या कम होने से डिपो के राजस्व पर असर पड़ रहा है। बस में ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा नहीं होने के कारण यात्रियों को पहले से सीट बुक करने का विकल्प नहीं मिल रहा है। इससे दिल्ली से देहरादून जाने वाली निजी बसों की तुलना में रोडवेज बस को कम सवारियां मिल रही हैं।
डिपो में रोजाना करीब छह हजार रुपये का कैश कलेक्शन हो रहा है, जो बस के संचालन के खर्च के मुकाबले काफी कम बताया जा रहा है। बल्लभगढ़ बस डिपो से रोजाना सुबह साढ़े 9 बजे एक एसी बस देहरादून के लिए रवाना होती है। यह बस दिल्ली के रास्ते रुड़की होते हुए देहरादून पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी बसों में की तरह ऑनलाइन बुकिंग की मिले सुविधा

बस डिपो के इंस्पेक्टर पूरन सिंह ने बताया कि हरियाणा रोडवेज की देहरादून जाने वाली एसी बस में ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू नहीं हुई है। वहीं दिल्ली आईएसबीटी से देहरादून के लिए रोडवेज के साथ निजी बसों का भी संचालन होता है। निजी बसों में दो से दस घंटे पहले तक ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है। इससे यात्री पहले से सीट बुक कर लेते हैं और निजी बसों में सवारियों की संख्या अधिक रहती है। यदि हरियाणा रोडवेज की बस में भी ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी जाए तो यात्रियों को पहले से सीट बुक करने का विकल्प मिलेगा। इससे बस में सवारियों की संख्या बढ़ने और डिपो के राजस्व में सुधार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें