फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सोतई गांव में किसानों का धरना जारी, पीएम से दखल की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए जमीन देने के बदले मुआवजा मांग रहे किसानों का धरना सोतई गांव में सोमवार को भी जारी रहा। किसानों का कहना है कि 23 सितंबर को प्रधानमंत्री कार्यालय में होने वाली इस परियोजना की समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मुद्दे का समाधान निकालेंगे। हालांकि, किसानों को इस बात का भी शक है कि अधिकारी अपने भ्रष्ट साथियों को बचाने के लिए गलत रिपोर्ट पेश कर सकते हैं। इस वजह से किसान चाहते हैं कि उन्हें भी इस बैठक में शामिल किया जाए ताकि वे अपना पक्ष रख सकें।सोमवार का धरना नारायण सिंह की अध्यक्षता में चला। धरने में ऋषि रावत, बेदी पंडित, राजू मेम्बर, लक्ष्य, नीतिन, सतीश, दयोली रावत, रामकुमार, नरेंद्र, सुखपाल, श्रीपाल, राजेंद्र वैष्णव, आजाद सिंह, विकास, गोपाल, अनुज, कपिल, प्रेमचंद सहित बड़ी संख्या में किसान और महिलाएं मौजूद रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें