फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: परिवार के सामने युवक ने यमुना में लगाई छलांग, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छांयसा। रविवार को मोहना क्षेत्र से गुजरते हुए एक युवक ने अचानक यमुना में छलांग लगा दी। लापता हुए युवक की तलाश में पुलिस व प्रशासन जुट गया है।

जानकारी के अनुसार, लगभग 38 वर्षीय इंद्रजीत अपने परिवार के साथ कार से यात्रा कर रहा था। जैसे ही वह यमुना नदी के पुल पर पहुंचा, उसने अचानक गाड़ी की खिड़की खोली और यमुना में कूद गया। यह सब कुछ इतना अचानक हुआ कि परिवार के सदस्य हैरान रह गए। गाड़ी में मौजूद उसकी पत्नी और तीन बेटियां अभी सकुशल पुलिस की देखरेख में हैं, हालांकि वे गहरे सदमे में हैं और कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं।

छांयसा थाना प्रभारी रणधीर ने बताया कि युवक ने अपनी पत्नी और बच्चियों के सामने ही यह कदम उठाया। पुलिस को सूचना मिलते ही तुरंत तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। गोताखोरों और स्थानीय प्रशासन की टीमें नदी में युवक की तलाश में जुटी हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि परिवार के बयान फिलहाल दर्ज नहीं हो पाए हैं, लेकिन परिजन पूरी तरह टूट चुके हैं।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे हल्का पटवारी राजकुमार ने जानकारी दी कि युवक का नाम इंद्रजीत है और वह मूल रूप से बामणीखेड़ा गांव का निवासी है। फिलहाल वह अपने परिवार के साथ पलवल सेक्टर-2 में रह रहा था। परिवार में पत्नी और तीन बेटियां हैं। बेटियों की उम्र लगभग 3 साल, 11 साल और 12 साल बताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटना के पीछे क्या वजह रही, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। प्रथम दृष्टया मामला मानसिक तनाव या घरेलू समस्या का हो सकता है, लेकिन सटीक कारण का पता परिजनों से पूछताछ के बाद ही लग सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें