फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइटेंशन लाइन के चपेट में आने से हुई मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हाइटेंशन लाइन के चपेट में आने से मौत, साथी घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मुुजेसर थाना क्षेत्र स्थित एक कंपनी में लोडिंग-अनलोडिंग का काम करने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। घायल को बीके सिविल अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। यहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उसकी भी हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस ने बताया कि सेक्टर-56 के रहने वाले लोडिंग-अनलोडिग कर्मचारी पवन कुकरेजा व सीताराम सेक्टर-24 स्थित वीनस कंपनी में लोडिंग के लिए ट्रक को कंपनी में लेकर जा रहे थे। इसी दौरान कंपनी के सुपरवाइजर की लापरवाही के कारण ट्रक कंपनी के समीप से गुजर रहे बिजली के हाइटेंशन तार से छू गया। इससे पूरे ट्रक में करंट उतर आया। इस हादसे में कर्मचारी पवन (37) की मौके पर ही मौत हो गई। उसका सहयोगी सीताराम बेहोश होकर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे के बाद कंपनी परिसर में अफरातफरी मच गई। कंपनी के लोग कामकाज छोड़ कर दोनों को देखने गेट पर पहुंच गए। करीब एक घंटे तक कामकाज ठप हो गया। इधर, कंपनी प्रबंधन ने पुलिस को सूचना देकर पवन के शव को बीके सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। वहीं सीताराम के गंभीर हालत को देखते हुए सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस मामले में पवन की पत्नी कुसुम ने कंपनी मालिक व कंपनी के सुपरवाइजर बलविंदर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जांच अधिकारी एएसआई जसपाल ने बताया कि मृतक पवन की पत्नी की शिकायत पर कंपनी मालिक व सुपरवाइजर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें