फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: घर के बाहर खड़ी कार पर गिरा ट्रांसफार्मर, 6 घंटे बिजली रही बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। एनआईटी दो नंबर इलाके के एन ब्लॉक में शनिवार सुबह 4 बजे घर के बाहर खड़ी कार पर बिजली का ट्रांसफार्मर गिर गया। गनीमत यह रही है उस समय कार के अंदर कोई मौजूद नहीं था। ट्रांसफार्मर गिरने से इलाके में करीब 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही।

एन ब्लॉक निवासी जे एस मदन ने बताया कि रात को अपनी कार घर के बाहर बिजली के खंभे के पास खड़ी कर दी थी। सुबह करीब 6:30 बजे जब वह दुकान पर सामान लेने के लिए बाहर गए, तो उन्होंने देखा कि खंभे पर लगा ट्रांसफार्मर उनकी कार के बोनट पर गिरा हुआ है। उसी वजह से उनके इलाके की बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी।
विज्ञापन


इस घटना की सूचना उन्होंने बिजली विभाग के कार्यालय में दी। बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। करीब 10 बजे के आसपास ट्रांसफार्मर को दोबारा उठाकर खंभों पर लगाया गया और इसके बाद बिजली आपूर्ति को बहाल किया गया। इस दौरान एन ब्लॉक में करीब 6 घंटे तक लोग बिजली संकट से जूझते रहे।
विज्ञापन



तीन नंबर बिजली कार्यालय के जेई कनिष्ठ अभियंता दिनेश कौशिक ने बताया कि सूचना मिलते ही लाइनमैन समेत दो अन्य कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार की मरम्मत बिजली विभाग की ओर से कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें