इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री वेद प्रकाश फुला ने कहा कि मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की आधारशिला है। पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाने में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस मौके पर फरीदाबाद के महापौर प्रवीण जोशी, पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा, वरिष्ठ नेत्री नीरा तोमर और वरिष्ठ नेता टिप्पर चंद शर्मा सहित जिला पदाधिकारी, पार्षद, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष और प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।