फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: खड़ी बाइक में अचानक लगी आग, नाले में फेंक बुझाई

Tue, 19 Aug 2025 10:57 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। पर्वतीय कॉलोनी मार्केट में सोमवार रात करीब 8:30 बजे खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक से आग की तेज लपटें उठने लगी और थोड़ी ही देर में आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

स्थानीय दुकानदार बृजमोहन ने बताया कि एक युवक स्प्लेंडर बाइक लेकर आया था और ठेके से करीब 50 मीटर दूर गंदे नाले के पास बाइक खड़ी कर चला गया। थोड़ी देर बाद अचानक बाइक में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी। लोगों ने खुद बाइक पर पानी डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग इतनी तेज थी कि आसपास के लोग पानी डालकर भी उसे बुझा नहीं पाए। इसके बाद लोगों ने बाइक को धक्का मारकर नीचे गिराया और खींचकर गंदे नाले में डाल दिया, जिससे आग बुझ गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बाइक पूरी तरह जलकर खराब हो गई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्राथमिक दृष्टि से बैटरी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने का कारण माना जा रहा है। इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें