- विभिन्न भारवर्ग में खेले गए मुकाबले, कई खिलाड़ियों ने अगले दौर में किया प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर की द्रोणाचार्य बॉक्सिंग अकादमी में मंगलवार को बालक वर्ग के जिला स्तरीय अंडर 17 और अंडर 19 मुकाबले खेले गए। इनमें अंडर 17 में माइनस 46, 48, 50 , 52, 50, 54, 57, 60, 63, 66, 70, 75, 80 किग्रा भारवर्ग और प्लस 80 किग्रा भारवर्ग के मुकाबले खेले गए। वहीं अंडर 19 में माइनस 46, 49, 52, 56, 60, 64, 69, 75 किग्रा भारवर्ग और प्लस 81 एवं प्लस 91 आयु वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए।
अंडर 17 मुकाबलों में माइनस 46 किलोग्राम भारवर्ग मेंं अनंत (डीएवी) पहले स्थान पर रहे। वहीं 48 किग्रा भारवर्ग में विशेष (मुकुल स्कूल) ने अगले दौर में जगह बनाई, जबकि 50 किग्रा में विनय (जेवीएन) विजयी रहे।
माइनस 54 किग्रा से प्रीत (सैनिक स्कूल), 57 किग्रा से वंश (एडीएम), 60 किग्रा भारवर्ग में शौर्या (आदित्य स्कूल), 63 किग्रा से कुनाल (कुंदन स्कूल), 66 किग्रा से धीरज (बीवीएन) प्रथम स्थान पर रहे। माइनस 70 किग्रा भारवर्ग में राघव मिश्रा (एसआरएसएस), 75 किलोग्राम में लक्ष्य (रावल स्कूल), 80 किलोग्राम में लोकेश (जीएसएसएस) मुजेड़ी, प्लस 80 किग्रा में तरुण (एनडीपीएस) ने बाजी मारी।
अंडर 19 में माइनस 46 किग्रा भारवर्ग में शिवम (जीएसएसएस) बदौली और विशेष (डीएवी) ने अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं 49 किग्रा में कृष्णा (ग्रीनफील्ड स्कूल), 52 किग्रा भारवर्ग में तुषार गहलोत, 56 किग्रा में वरुण (बालाजी) ने पहला स्थान पाया। 60 किग्रा भारवर्ग में अथर्व (डीपीएस), 64 और 69 किग्रा में सुनील और शिवम (डीएवी) विजेता बने। प्लस 81 और 91 से हेमन्त (अरकम अकादमी) और दक्ष रावत (रावल स्कूल) विजेता रहे।