फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: महाविद्यालयों की आधारभूत संरचना सुधार को लेकर होगी बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला में 29 अक्तूबर को होगी, प्रदेशभर के सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य होंगे शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा के सभी सरकारी महाविद्यालयों की आधारभूत संरचना में सुधार और विकास कार्यों की प्रगति को लेकर 29 अक्तूबर को पंचकूला में एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में प्रदेशभर के सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य शामिल होंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य कॉलेजों में रुके हुए निर्माण और विकास कार्यों की समीक्षा कर उनके शीघ्र समाधान पर रणनीति तैयार करना है।

बैठक में लोग निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारी, कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन), कनिष्ठ अभियंता (एसडीओ) सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। लंबे समय से अधूरे पड़े कार्यों, बजट से जुड़ी समस्याओं और निर्माण में आ रही तकनीकी त्रुटियों पर विशेष चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, कई कॉलेजों में भवन, प्रयोगशालाएं, कक्षाएं और अन्य आवश्यक सुविधाओं के निर्माण कार्य समय पर पूरे नहीं हो पाए हैं। बैठक में इन कार्यों की देरी के कारणों की समीक्षा की जाएगी और जिम्मेदार विभागों से जवाब-तलब किया जाएगा। अधिकारियों और प्राचार्यों से आ रही चुनौतियों पर विचार कर उनका समाधान निकाला जाएगा ताकि छात्रों की पढ़ाई और सुविधाओं पर कोई नकारात्मक असर न पड़े।
विज्ञापन


सरकार का प्रयास है कि सभी महाविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना उपलब्ध करवाई जाए और रुके हुए कार्य जल्द से जल्द पूरे किए जाएं। बैठक में इन मुद्दों पर ठोस कार्ययोजना तय किए जाने की संभावना है। डॉ. रितिका गुप्ता, उच्च जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें