सेक्टर-28 निवासी अनिल कुमार ने बताया कि एक युवक गली में घूमने वाले एक कुत्ते को बुरी तरह पीट रहा था। इस दौरान कुत्ते की एक आंख तक निकलकर सड़क पर गिर गई। जब उसने विरोध जताया तो कुत्ते पर हमला कर रहे शख्स ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
फरीदाबाद के सेक्टर-18 थाना क्षेत्र में एक युवक ने अमानवीयता की सभी हदें पार कर दीं। उसने गली में घूम रहे एक कुत्ते को इस कदर पीटा कि उसकी एक आंख निकलकर सड़क पर जा गिरी। विरोध करने पर हमलावर ने एक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी भी दी। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
सेक्टर-28 निवासी अनिल कुमार ने बताया कि एक युवक गली में घूमने वाले एक कुत्ते को बुरी तरह पीट रहा था। इस दौरान कुत्ते की एक आंख तक निकलकर सड़क पर गिर गई। जब उसने विरोध जताया तो कुत्ते पर हमला कर रहे शख्स ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
लोगों ने बताया कि जबर्दस्त पिटाई से कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कुत्ते के शव का पोस्टर्माटम करवाकर समाजसेवी प्रतीक के हवाले किया है। ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामला 26 फरवरी का है।